तीन तलाक पर फैसला लैंगिक न्याय की पुष्टि करने वाला : चिदंबरम

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने मंगलवार को तीन तलाक पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले की सराहना की और कहा कि बहुमत के आधार पर दिया गया यह फैसला लैगिक न्याय एवं पति-पत्नी को बराबरी का अधिकार देने की पुष्टि करने वाला है।

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मंगलवार को तीन तलाक पर दिए गए फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए वरिष्ठ वकील चिदंबरम ने ट्वीट किया, “तीन तलाक कुरान के वास्तविक सिद्धांतों में विकृति थी। अच्छा हुआ कि इसे असंवैधानिक करार दे दिया गया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493