झांसी रेलवे मंडल के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि दिल्ली से छिंदवारा जाने वाली ट्रेन 14010 पताल कोट एक्सप्रेस, अमृतसर से नांदेड़ जाने वाली ट्रेन 12716 नादेड़ एक्सप्रेस, नई दिल्ली से जबलपुर जाने वाली ट्रेन 12191 श्रीधाम एक्सप्रेस, हजरत निजामुद्दीन से चलकर वास्को-डीगामा जाने वाली ट्रेन 12780 गोवा एक्सप्रेस, जम्मूतवी से चेन्नई जाने वाली ट्रेन 16032 अंडमान निकोबार एक्सप्रेस, हजरत निजामुद्दीन से चलकर भुसावल जाने वाली ट्रेन क्रमांक 12406 गोंडवाना एक्सप्रेस रद्द रहीं।
इसी तरह नई दिल्ली से हैदराबाद जाने वाली ट्रेन 12724 एपी एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन 11015 कुशीनगर एक्सप्रेस, हैदराबाद से निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन 12721 निजामुद्दीन एक्सप्रेस, छिंदवारा से दिल्ली के सराय रोहिल्ला जाने वाली ट्रेन 14009 पतालकोट, चेन्नई से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन 12615 जीटी एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक से इलाहाबाद जाने वाली ट्रेन क्रमांक 11069 तुलसी एक्सप्रेस नहीं चलीं।
इनके अलावा भुसाबल से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन 12405 गोंडवाना एक्सप्रेस, गोरखपुर से लोकमान्य तिलक जाने वाली ट्रेन 11016 कुशीनगर एक्सप्रेस, गोरखपुर से लोकमान्य तिलक जाने वाली ट्रेन 12541 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, हजरत निजामुद्दीन से यशवंतपुर जाने वाली ट्रेन 12650 कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, फिरोजपुर से मुंबई जाने वाली ट्रेन 12138 पंजाब मेल, हजरत निजामुद्दीन से मैसूर जाने वली ट्रेन 12782 स्र्वण जयंती एक्सप्रेस सोमवार को नहीं चलीं।
इतना ही नहीं, अमृसर से विलासपुर जाने वाली ट्रेन 18238 व 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, हजरत निजामुद्दीन से कन्याकुमार जाने वाली ट्रेन 12642 तिरुकुलम एक्सप्रेस, जम्मूतवी से पूना जाने वाली ट्रेन 11078 व 11077 झेलम एक्सप्रेस, नई दिल्ली से त्रिवेंद्रपुरम जाने वाली ट्रेन 12626 केरला एक्सप्रेस, हजरत निजामुद्दीन से विशाखापटनम जाने वाली ट्रेन 12808 समता एक्सप्रेस रद्द रहीं।
साथ ही एर्नाकुलम से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन 12617 मंगला एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक से प्रतापगढ़ जाने वाली ट्रेन 12173 उद्योगनगरी एक्सप्रेस, मधरई से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन 12651 संपर्क क्रांति, लोकमान्य तिलक से सुल्तानपुर जाने वाली ट्रेन 12143 लोकमान्य तिलक-सुल्तानपुर एक्सप्रेस, एर्नाकुलम से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन 12645 निजामुद्दीन एक्सप्रेस व चेन्नई से जम्मू जाने वाली ट्रेन 16031 अंडमान निकोबार एक्सप्रेस रद्द रहीं।
एकसाथ इतनी ट्रेनें रद्द रहने से जहां रेलवे के कर्मचारियों ने राहत महसूस की, वहीं यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आगे भी उन्हें राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।
dharmpath.com dharmpath