तीन दिन की यात्रा पर मोदी ब्रिटेन पहुंचे (लीड-1)

लंदन, 12 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर गुरुवार को ब्रिटेन पहुंच गए।

मोदी की यात्रा के दौरान भारत और ब्रिटेन के बीच निवेश और रक्षा क्षेत्र में सहयोग से संबंधित कई समझौते होने की उम्मीद है।

गहरे रंग के कोट पहने मोदी ने नमस्ते की मुद्रा के साथ विमान के बाहर कदम रखा।

यात्रा पर रवाना होने से पहले मोदी ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा, “मेरी यात्रा का मकसद परंपरागत मित्र के साथ सहयोग को और मजबूत बनाना है। एक ऐसा दोस्त जो न सिर्फ भारत का बड़ा आर्थिक साझीदार है, बल्कि दुनिया के संदर्भ में भी बड़ी आर्थिक ताकत है।”

मनमोहन सिंह के 2006 के ब्रिटेन दौरे के नौ साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला द्विपक्षीय दौरा है। सिह जी-20 सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए 2009 में भी ब्रिटेन गए थे।

मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 14 नवंबर को तुर्की जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493