तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय योग समारोह का उद्घाटन

नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2018 के पूर्वावलोकन के लिए तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय योग समारोह का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेन्द्र सिंह और आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद येस्सो नाइक उपस्थित रहे।

जितेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि योग हमें मजबूत बनाने में सहायता करता है जिससे एक स्वस्थ, अधिक ताकतवर और प्रसन्नचित्त परिवार, समाज एवं राष्ट्र का निर्माण होता है। सिंह ने यह भी कहा कि योग ने अब एक स्वस्थ जीवन के प्रति अपने आकर्षण के द्वारा पूरी दुनिया को एकजुट कर दिया है।

उन्होंने कहा कि योग ने न केवल हमें तनावपूर्ण जीवनशैली बल्कि बहुत पुरानी बीमारियों से भी निपटना सिखाया है।

केंद्रीय आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद येस्सो नाइक ने कहा कि आयुष मंत्रालय ने योग की क्षमता को स्वीकार किया है और सभी स्तरों पर इसे बढ़ावा देने के लिए संभव कदम उठाये जा रहे हैं। नाइक ने कहा कि आयुष मंत्रालय लगातार योग को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493