तीसरी बार मां बनने जा रहीं एलेक की पत्नी

लॉस एंजेलिस, 16 मार्च (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता एलेक बाल्डविन की पत्नी हिलेरिया तीसरे बच्चे को जन्म देने जा रही हैं।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, गर्भवती हिलेरिया (32) ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो साझा की और अपनी गर्भावस्था के बारे में बताया।

उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा, “हमने एक बार फिर सफर शुरू किया है। बाल्डविन के तीसरे बच्चे को जन्म देने जा रही हूं। जब राफा पैदा होने वाला था, तो मैंने प्रत्येक दो सप्ताह में अपनी तस्वीरें पोस्ट की थीं।”

तस्वीर में वह एक शीशे के सामने खड़ी हुई हैं, जिसमें उनकी गर्भावस्था का साफ-साफ पता चल रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493