तीसरी बार यूरोप के सर्वश्रेष्ठ गोल्फ खिलाड़ी बने मैक्लरॉय

लंदन, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। नॉर्दर्न आयरलैंड के शीर्ष गोल्फ खिलाड़ी रॉरी मैक्लरॉय ने मंगलवार को यूरोपीयन टूर का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवार्ड जीत लिया। मैक्लरॉय ने बीते चार वर्षो में तीसरी बार यह अवार्ड अपने नाम किया।

विश्व रैंकिंग में तीसरे पायदान पर मौजूद मैक्लरॉय ने इस वर्ष यूरोपीयन टूर पर तीन खिताब जीते, जिसमें पिछले महीने दुबई में हुए डीपी वर्ल्ड टूर चैम्पियनशिप में उनकी शानदार जीत भी शामिल है।

इस जीत के साथ मैक्लरॉय ने बीते चार वर्ष तीसरी बार यूरोपीयन टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष स्थान हासिल किया।

मैक्लरॉय मेरिट में दूसरे स्थान पर रहे इंग्लैंड के डैनी विलेट से पूरे 1,056,943 अंक आगे रहे और यूरोपीयन टूर के इतिहास में लगातार दूसरी बार शीर्ष पर रहने वाले सातवें खिलाड़ी बन गए।

मैक्लरॉय ने अवार्ड के लिए अपने चयन पर कहा, “मेरे लिए यह बहुत बड़ा सम्मान है। तीसरी बार इस अवार्ड को पाकर मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं, इसे जीतना हमेशा खास होता है, चाहे जितनी बार भी आप इसे जीतें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493