मैं चमत्कारों में विश्वास करता हूं : एटलेटिको कोच हबास

कोलकाता, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की गत चैम्पियन टीम एटलेटिको डी कोलकाता के कोच एंटोनियो लोपेज हबास ने अपनी टीम के दूसरे चरण के सेमीफाइनल मैच से ठीक पहले मंगलवार को कहा कि वह चमत्कारों में विश्वास करते हैं।

वास्तव में एटलेटिको को आईएसएल-2 के फाइनल में प्रवेश करने के लिए किसी चमत्कार की ही उम्मीद रह गई है।

क्योंकि चेन्नइयन एफसी के हाथों पहले चरण का सेमीफाइनल मैच 0-3 से गंवाने के बाद अब उन्हें बुधवार को अपने घरेलू साल्ट लेक स्टेडियम में दूसरे चरण का सेमीफाइनल मैच खेलना है।

हबास ने मैच पूर्व संवाददाता सम्मेलन में कहा, “जी हां, मैं चमत्कारों में विश्वास करता हूं। हमें लगातार हमलों पर हमले, हमलों पर हमले करते रहना होगा और जब कभी भी गेंद हमारे कब्जे से छूटे तो डिफेंड करना होगा।”

एटलेटिको के लिए हालांकि मुसीबत कम नहीं है, क्योंकि उनके दो अहम खिलाड़ी ऑफ्तेंसे नाटो और बोर्जा फर्नाडीज चोटिल हैं।

दोनों चोटिल खिलाड़ियों पर हबास ने कहा, “यह कोई बहाना नहीं है, हमारे पास 26 खिलाड़ी हैं, इसलिए हमें कोई दिक्कत नहीं है।”

हबास ने कहा कि साल्ट लेक स्टेडियम में जुटने वाले स्थानीय ऊर्जावान प्रशंसकों का समर्थन भी बुधवार के मैच में बेहद अहम होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493