तीसरे एकदिवसीय मैच में वॉटसन की जगह लेंगे हेनरिक्स

मेलबर्न, 22 जनवरी (आईएएनएस)। हरफनमौला खिलाड़ी मोएसिस हेनरिक्स को गुरुवार को इंग्लैंड के साथ शुक्रवार को होने वाले त्रिकोणीय श्रृंखला के मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ खेलने के लिए आस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है।

होबार्ट में होने वाले मैच को लेकर 27 साल के हेनरिक्स के अलावा शॉन मार्श और केमरन व्हाइट को भी टीम में जगह दी गई है। ये तीनों खिलाड़ी हालांकि शनिवार और रविवार को होने वाले केएफसी बीबीएल सेमीफाइनल मैच में अपनी टीमों के लिए खेलने को आजाद होंगे।

वॉटसन चोट के कारण तीसरे मैच में नहीं खेल सकेंगे। आस्ट्रेलियाई टीम इस श्रृंखला में अपने शुरुआत के दो मैच जीत चुकी है। भारत और इंग्लैंड इस सीरीज में हिस्सा लेने वाली अन्य टीमें हैं। इंग्लैंड ने एक जीत हासिल की है जबकि भारत को अभी खाता खोलना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493