चटगांव, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड के खिलाफ जारी एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के आखिरी निर्णायक मैच के लिए बांग्लादेश टीम में एक बदलाव किया गया है। चयनकर्ताओं ने मुशर्रफ हुसैन की जगह बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज ताइजुल इस्लाम को टीम में वापस बुलाया गया है।
इसके अलावा पहले दो एकदिवसीय मैचों के लिए चुनी गई 14 सदस्सीय टीम में कोई और बदलाव नहीं किया गया है और उसी टीम को तीसरे मैच के लिए चुना गया है।
मुख्य चयनकर्ता मिनहाजुल अबेदिन ने कहा, “हम ताइजुल को एक विकल्प के तौर पर रखना चाहते हैं क्योंकि मुशर्रफ के तीसरे मैच में खेलने की संभावना कम है।”
ताइजुल को अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की श्रंखला के पहले दो मैचों के लिए चुना गया था।
इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला में बांग्लादेश 1-1 से बराबरी पर है। श्रृंखला का तीसरा निर्णायक मैच 12 अक्टूबर को चटगांव में खेला जाएगा।
dharmpath.com dharmpath