काबुल, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत के लश्कर गाह शहर में सोमवार को एक पुलिस जांच चौकी के पास कार में आत्मघाती बम विस्फोट में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एक अधिकारी ने कहा, “दोपहर में हुआ बम धमाका तालिबान के समन्वित हमले का हिस्सा है। वे शहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हमारे सुरक्षा बल उन्हें वापस खदेड़ने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।”
अधिकारी ने कहा कि मरने वालों में अधिकांश पुलिसकर्मी हैं। घायलों को कई अस्पतालों में दाखिल कराया गया है। अधिकारी ने कहा कि मरने वालों की संख्या में इजाफा होने की संभावना है।
अधिकारी ने कहा, “घटना की जांच जारी है। इसके बारे में अधिक जानकारी बाद में दी जाएगी।”
इससे पहले सोमवार को तालिबान ने लश्कर गाह शहर के पूर्वी जिलों में भीषण संघर्ष के बाद कई सुरक्षा चौकियों पर कब्जा कर लिया था।
dharmpath.com dharmpath