राष्ट्रपति ने दशहरा की बधाई दी

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दशहरा के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “दशहरा के पावन अवसर पर मैं भारत और विदेश में रहने वाले अपने सभी देशवासियों को हार्दिक बधाइयां और शुभकामनाएं देता हूं।”

उन्होंने आगे कहा, “यह त्योहार हमें मर्यादा पुरुषोत्तम की धार्मिकता, उनके भाइयों भरत और लक्ष्मण की निष्ठा, सीता का सदाचार और हनुमान की वीरता के साथ-साथ विनम्रता का अनुकरण करने के लिए प्रेरित करता है।”

आगे कहा, “आइए, हम सब लोग नैतिकता और सत्यपरायणता के उस राह का अनुकरण करें, जो हमें सदियों से सही मार्ग दिखाते आ रहे हैं। यह समारोह भारत के समुदायों और क्षेत्रों को वास्तविक रूप से भाइचारे में बांधे और देश के विकास और एकता के लिए नए सिरे से प्रयास करने के लिए हमें प्रेरित करे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493