तुर्की : आग में 3 सीरियाई शरणार्थी बच्चों की मौत

अंकारा, 29 मार्च (आईएएनएस)। तुर्की में मंगलवार को तम्बू में लगी आग से कम से कम तीन सीरियाई शरणार्थी बच्चों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिंहुआ के मुताबिक, मार्डिन प्रांत के डेरीक शहर में शरणार्थी तम्बू में आग लगी।

उल्लेखनीय है कि डेरेक में पिछले शुक्रवार एक और तम्बू में आग लगने से एक सीरियाई शरणार्थी बच्चा मारा गया था, जबकि 21 तम्बू क्षतिग्रस्त हो गए थे।

तुर्की के अधिकारियों को सीरियाई शरणार्थियों की बढ़ती मांग पूरी करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। अब इनकी संख्या लगभग 25 लाख है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493