रियल एस्टेट का प्रचार करेंगे अक्षय, ट्विंकल

मुंबई, 29 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना एक विज्ञापन अभियान रियल एस्टेट ब्रांड लोढा ग्रुप की नई परियोजना अमारा का प्रचार करेंगे।

मुंबई, 29 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना एक विज्ञापन अभियान रियल एस्टेट ब्रांड लोढा ग्रुप की नई परियोजना अमारा का प्रचार करेंगे।

विज्ञापन में हिंदी सिनेमा के एकमात्र स्टाइलिश अभिनेता अक्षय और सफल उद्यमी, इंटीरियर डिजाइनर और लेखक ट्विंकल विज्ञापन में एक अलग अंदाज में नजर आएंगे।

अमारा एक, दो और तीन बेडरूम वाला आवासीय परियोजना है, जो 27-30 मंजिला है, जिसका 85 प्रतिशत खुला क्षेत्र है।

अमारा नाम संस्कृत शब्द ‘अमार’ से लिया गया है, जिसका अर्थ है सनातन।

अमारा के बारे में अक्षय ने कहा, “अमारा एक अद्वितीय शहरी अवधारणा है।”

‘खिलाड़ी’ अभिनेता ने कहा कि वह इस परियोजना के साथ जुड़कर काफी खुश हैं, क्योंकि यह किसी भी प्रकृति को नुकसान पहुंचाए बिना एक शहर में ऐसे समाज का निर्माण कर सकती है।

ट्विंकल को उनके स्टाइल के लिए जाना जाता है, वहीं वह भी इस विज्ञापन के साथ जुड़कर खुश हैं।

लोढा समूह के मुख्य बिक्री अधिकारी प्रशांत बिंदल ने बताया कि अमारा को 3000 से अधिक बुकिंग आवेदन इसकी लांचिंग से पहले प्राप्त हुए हैं, जो उत्साहजनक है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493