तुर्की : आतंक-रोधी अभियान में 1,050 संदिग्ध पकड़े गए

अंकारा, 28 जुलाई (आईएएनएस)। तुर्की में आतंक-रोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने 34 प्रांतों में कुल 1,050 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, तुर्की के प्रधानमंत्री कार्यालय से सोमवार को जारी बयान में बताया गया कि हिरासत में लिए गए लोगों में से ज्यादातर आतंकवादी संगठन (इस्लामिक स्टेट) की शाखा कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) और रेवोल्यूशनरी पीपुल्स लिबरेशन पार्टी-फ्रंट से ताल्लुक रखते हैं।

बयान में यह भी कहा गया कि देश में प्रतिबंधित संगठनों के खिलाफ तुर्की द्वारा चलाए जा रहे अभियान के बीच नाटो के 28 सदस्य राष्ट्रों के राजनयिक अंकारा के आग्रह पर ब्रसेल्स में मंगलवार को मुलाकात करेंगे।

बयान में यह पुष्टि की गई कि तुर्की के जेट विमानों ने रविवार को उत्तरी इराक में पीकेके आतंकवादियों के कई ठिकानों पर हमला किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493