पुलिस के अनुसार, वियतनाम के मालवाहक जहाज सोमवार दोपहर तूफानी मौसम और तेज लहरों की वजह से फैंगचेंगगैंग शहर के पास समुद्र में डूबने लगा था। इस दौरान चालक दल के कुछ सदस्य समुद्र में गिर गए थे और कुछ जहाज पर ही फंसे हुए थे।
स्थानीय सीमा पुलिस भारी बारिश और तेज हवाओं का सामना करते हुए समुद्री और मत्स्यकर्मियों के साथ सोमवार अपराह्न् घटनास्थल पर पहुंची और सोमवार शाम तक समुद्र से चालक दल के 41 वियतनामी सदस्यों को बचा लिया।
ऊंची लहरों के थम जाने के बाद मंगलवार सुबह जहाज के कॉकपिट से चालक दल के अन्य सात सदस्यों को भी बचा लिया गया।
dharmpath.com dharmpath