तुर्की : एडरेगन ने नई कैबिनेट की सूची को मंजूरी दी

राष्ट्रपति द्वारा रविवार को नई सरकार के गठन के लिए जनादेश मिलने के बाद एकेपी के नए नेता यिलदिरिम ने नई कैबिनेट की घोषणा की।

तुगरुल तुर्केस, नुरेत्तिन कानिकली, महमत सिमसेक, नुमान कुरतुलमास उप प्रधानमंत्री पद पर बरकरार रहेंगे, जबकि वेयसी कायनाक को नए कैनिबनेट में उप प्रधानमंत्री का पद मिला है।

विदेशमंत्री मेवलूत कावुसोगलु, ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री बेरत अलबायराक, न्याय मंत्री बेकिर बोजदाग तथा आंतरिक मंत्री एफकान अला अपने पद पर बरकरार रहेंगे।

एकेपी के प्रवक्ता उमर सेलिक को यूरोपीय संघ मामलों का मंत्री तथा मुख्य वार्ताकार बनाया गया है। निहात जेबेकी को नया आर्थिक मंत्री नियुक्त किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493