‘तुर्की का अनुरोध खारिज करना द्विपक्षीय संबंधों के लिए हितकर नहीं’

ग्रीस के राष्ट्रीय प्रसारणकर्ता ईआरटी के अनुसार, तुर्की के अधिकारी का यह बयान तुर्की के इन आठ सैन्य अधिकारियों द्वारा शरण देने वाली एजेंसी के समक्ष शरण की अर्जी देने के कुछ ही घंटे बाद आया। ये अधिकारी तुर्की में असफल तख्तापलट के बाद ग्रीस के शहर एलेक्जेंड्रोपोलिस में शरण लेने पहुंचे थे।

केरिम ने कहा कि तुर्की ने उनके प्रत्यर्पण के लिए अनुरोध किया है और ग्रीस के अधिकारियों को तख्तापलट के प्रयास में इन अधिकारियों की भागीदारी के सभी आवश्यक सबूत भी दे दिए हैं।

राजदूत ने कहा कि ग्रीस के अधिकारियों को इन अफसरों के हेलीकाप्टर को लैंडिंग की अनुमति नहीं देनी चाहिए थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि ये सभी अधिकारी तुर्की में एक निष्पक्ष सुनवाई का सामना करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493