नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को कहा कि आतंकवादियों के साथ सख्ती से निपटना जरूरी है। साथ ही आत्मविश्लेषण करने की जरूरत है कि इस स्तर पर युवाओं में आक्रोश और हिंसा के क्या कारण हैं।

सोनिया ने कांग्रेस की संसदीय समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा, “घाटी में हाल ही में हुई घटनाएं त्रासदीपूर्ण हैं और देश के लिए गंभीर चुनौती हैं। इससे हमारे भाई, बहन जूझ रहे हैं फिर चाहे वह आम नागरिक हो या फिर सशस्त्रबल। उनके भीतर गहरा रोष है। देश की सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा, “‘आतंकवादियों के साथ सख्ती से निपटना जरूरी है। हमें आत्मविश्लेषण करना चाहिए और स्वयं से पूछना चाहिए कि युवाओं में इस तरह के आक्रोश और विरोध के क्या कारण हैं। क्या हम ईमानदारी से कह सकते हैं कि हमने उनकी दलीलों का ईमानदारी से जवाब दिया है? वे हमारे लोग हैं, हम उन्हें छोड़ नहीं सकते।”
घाटी में व्याप्त हिसा के बाद से बुधवार को लगातार 13वें दिन कर्फ्यू जारी है।
सोनिया ने कहा, “मनमोहन सिंह सरकार ने बेहतरीन काम किया है। हमें हाल के महीनों में उत्पन्न स्थितियों से सख्ती से निपटना होगा।”
dharmpath.com dharmpath