बीजिंग में भारी बारिश के मद्देनजर नारंगी रंग की चेतावनी जारी

बीजिंग, 20 जुलाई (आईएएनएस)। चीन की राजधानी बीजिंग में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के मद्देनजर बुधवार को नारंगी रंग की चेतावनी जारी कर दी गई है।

बीजिंग, 20 जुलाई (आईएएनएस)। चीन की राजधानी बीजिंग में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के मद्देनजर बुधवार को नारंगी रंग की चेतावनी जारी कर दी गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बीते छह घंटों में शहर के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में 70 मिलीमीटर तक की बारिश हुई।

बुधवार रात तक भारी बारिश जारी रहने की संभावना जताई गई है और 100 मिलीमीटर से भी अधिक हो सकती है।

राजधानी ने मंगलवार सुबह नीले रंग की चेतावनी जारी की थी औैर बाद में उसे बढ़ाकर नारंगी स्तर का कर दिया गया।

चीन में प्रतिकूल मौसम के मद्देनजर चार रंगों की चेतावनी प्रणाली है। सबसे चिंताजनक स्थिति में लाल और उसके बाद नारंगी, पीले तथा नीले रंग की चेतावनी जारी की जाती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493