तुर्की की संसद में संविधान संशोधन का मसौदा पेश

तुर्की की सरकार संचालित ‘एनादोलू’ एजेंसी ने यह जानकारी दी।

सत्तारूढ़ जस्टिस एंड डेवलपमेंट पार्टी के उप संसदीय समूह के अध्यक्ष मुस्तफा एलितास ने 316 हस्ताक्षरों वाले मसौदे को संसद अध्यक्ष इस्माइल काहरामन के समक्ष प्रस्तुत किया।

इस योजनाबद्ध संवैधानिक संशोधन पैकेज में राष्ट्रपति को कार्यकारी के एकमात्र प्रमुख के रूप में मान्यता देने का प्रस्ताव रखा गया है। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति के अधीन दो उप राष्ट्रपति होंगे और वही मंत्रियों की तैनाती करेगा। मसौदे में प्रधानमंत्री के पद को समाप्त करने का प्रस्ताव पेश किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493