चीन में आगामी वसंतोत्सव पर ट्रेनों में भीड़ उमड़ने की उम्मीद

चाइना रेलवे कॉर्पोरेशन (सीआरसी) ने शनिवार को बताया कि 13 जनवरी से 21 फरवरी के बीच ट्रेनों के माध्यम से 35.6 करोड़ यात्राएं होने की उम्मीद है। इसमें सालाना आधार पर 9.7 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है।

सीआरसी ने कहा कि वह यात्रियों की बड़ी संख्या के मद्देनजर अतिरिक्त ट्रेनों को जोड़ेगा। साथ ही सेवाओं में सुधार के लिए टिकट खरीद की प्रक्रियाओं को सरल बनाएगा।

चीन की तेजी से विकसित होती उच्च गति की रेलवे यात्रियों के यात्रा तनाव को कम करने में मदद करेगी। चीन के पास दुनिया का सबसे बड़ा 20,000 किलोमीटर से अधिक का उच्च गति का रेल नेटवर्क है।

वसंत महोत्सव चीन की सबसे महत्वपूर्ण पारिवारिक छुट्टियों की अवधि है, जिस पर लाखों लोग अपने परिवार, रिश्तेदार और दोस्तों से मिलने के लिए अपने गृहनगर पहुंचते हैं। इस दौरान परिवहन प्रणाली पर काफी दबाव पड़ता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493