भारी जनदबाव के बीच, एक दिन पहले ही नेशनल एसेंबली में पार्क पर महाभियोग चलाने को मंजूरी दी गई है। लेकिन, प्रदर्शनकारी इससे संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि घोटाले के आरोप में पार्क को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए और उन्हें तुरंत पद से हटा दिया जाना चाहिए।
आयोजकों ने अनुमान लगाया कि सियोल में करीब 8,00,000 लाख लोगों ने रैली में हिस्सा लिया। अन्य मुख्य शहरों में करीब 2,40,000 लोगों का विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
महाभियोग पर मतदान से पहले के शनिवार को पार्क के खिलाफ राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन में रिकार्ड 23.2 लाख लोगों ने हिस्सा लिया था।
dharmpath.com dharmpath