रवींद्र जड़ेजा ने विकेट का शतक पूरा किया

मुंबई, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रवींद्र जड़ेजा ने टेस्ट करियर में विकेटों का शतक पूरा कर लिया है।

जड़ेजा ने भारत के लिए वानखेड़े स्टेडियम में जारी चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को चायकाल तक इंग्लैंड के खिलाफ दो विकेट हासिल किए और 101 विकेट पूरे किए। उन्होंने 24 टेस्ट मैचों में 101 विकेट लिए हैं। हालांकि, यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

भारत के लिए टेस्ट मैचों में 100 या उससे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में जड़ेजा 20वें स्थान पर है, वहीं रवीचंद्रन अश्विन सातवें स्थान पर हैं। उन्होंने 43 मैचों में 241 विकेट लिए हैं।

इस सूची में भारत के पूर्व खिलाड़ी अनिल कुंबले पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 132 मैचों में 619 विकेट लिए हैं।

भारत के लिए सबसे तेजी से विकेटों शतक पूरा करने का रिकॉर्ड अश्विन के नाम है। वह सबसे तेजी से टेस्ट मैचों में शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में सातवें स्थान पर हैं। उन्होंने 18 मैचों में 100 विकेट लिए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493