सिन्हुआ ने निजी प्रसारक ‘एनटीवी’ के हवाले से बताया कि स्थानीय समयानुसार लगभग 6.35 बजे किजिले चौक पर विस्फोटकों से भरी एक कार में यह विस्फोट हुआ। घटनास्थल पर कई एंबुलेंसों को भेजा गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कुछ ही दूरी से धुएं को उठते हुए देखा जा सकता है। दूसरे संभावित विस्फोट के मद्देनजर किजिले चौक को बंद कर दिया गया है।
अंकारा में अक्टूबर 2015 के बाद यह तीसरा बड़ा विस्फोट है।
आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने 10 अक्टूबर 2015 को अंकारा के रेलवे स्टेशन के पास एक रैली में बम विस्फोट कर दिया था, जिसमें 103 लोगों की मौत हो गई थी।
इसके बाद 17 फरवरी 2016 को अंकारा में सैन्य शटल को निशाना बनाकर आत्मघाती कार बम विस्फोट किया गया। इसमें 29 लोगों की मौत हो गई थी और 81 घायल हो गए थे।
dharmpath.com dharmpath