समाचार एजेंसी ‘डोगन’ ने इसकी जानकारी दी।
सूचना के बाद कई एंबुलेंस को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है और इस विस्फोट में चार से पांच कारों को नुकसान पहुंचा है।
इस विस्फोट में एंटाल्या चैंबर ऑफ कॉमर्स और उद्योग इमारतों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, विस्फोट के बाद कांच के टूटे टुकड़े के लग जाने से कई लोग चोटिल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
शहर के मेयर मेंडरेस टुरेल ने कहा कि यह दुर्घटनावश हुआ है और इसमें किसी की जान को कोई खतरा नहीं है।
उन्होंने कहा कि इसमें 10 से 12 लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath