आईएसएल : मुंबई सिटी का ब्राजीलियाई स्ट्राइकर थियागो के साथ करार

मुंबई, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के तीसरे संस्करण में खेल रही मुंबई सिटी एफसी ने मंगलवार को अपने चोटिल खिलाड़ी गास्टोन संगोय के स्थान पर ब्राजीलियाई स्ट्राइकर थियागो कुन्हा के साथ करार की घोषणा की।

थियागो ने अन्य टूर्नामेंटों सहित ब्राजील सेरी-ए और एएफसी चैम्पियंस लीग जैसी शीर्ष लीग के मुकाबले खेले हैं। 31 वर्षीय खिलाड़ी ने 2011 ब्राजीलियाई पेर्नाम्बुकानो स्टेट चैम्पियनशिप और 2010 ब्राजीलियाई पराईबानो स्टेट चैम्पियनशिप भी जीती।

आईएसएल के पिछले दो सत्रों में 45 मुकाबले खेलने वाले थियागो का गोल स्कोर रिकॉर्ड काफी अच्छा है और अपनी टीमों के लिए वह अच्छे खिलाड़ी साबित हुए हैं।

मुंबई सिटी क्लब में संगोय के स्थान पर थियागो को शामिल किए जाने के संदर्भ में मुख्य कोच एलेक्जेंद्रे गुइमाराएस ने कहा, “चोट लगने के कारण टीम में संगोय का शामिल न होना बड़ा नुकसान है और थियागो के रूप में हमें उनके स्थान पर एक बेहतरीन खिलाड़ी मिला है।”

गुइमाराएस ने कहा, “वह बेहतरीन गोल स्कोर करने वाले खिलाड़ी हैं और हम आश्वस्त हैं कि वह आईएसएल के बाकी बचे सत्र में क्लब के लिए मूल्यवान खिलाड़ी साबित होंगे।”

मुंबई सिटी का आईएसएल के तीसरे संस्करण में मंगलवार शाम को एटलेटिको डी कोलकाता से मुकाबला होना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493