तुर्की के न्यायाधीश ग्रीस भागे

अंकारा, 31 अगस्त (आईएएनएस)। तुर्की के एक न्यायाधीश एक प्रवासी नौका पर सवार होकर ग्रीस भाग गए। उन्होंने वहां राजनीतिक शरण मांगी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ग्रीस के तटरक्षक अधिकारियों ने कहा कि छह सीरियाई प्रवासियों को ग्रीस के चीओस द्वीप ले जा रही नौका पर 50 वर्षीय न्यायाधीश मंगलवार को सवार हो गए।

न्यायाधीश ने ग्रीस में राजनीतिक शरण की मांग की है। उन्हें देश में अवैध रूप से दाखिल होने के आरोप का सामना करना होगा। ग्रीक मीडिया के अनुसार, न्यायाधीश को राजनीतिक शरण देने की प्रक्रिया के लिए एथेंस भेजा जा सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493