तुर्की के विदेश मंत्रालय से 88 कर्मचारी बर्खास्त

विदेश मंत्री मेवलुत कावुसोग्लू ने गुरुवार को कहा कि यह कदम तथाकथित फतुल्लाह आतंकवादी संगठन (एफईटीओ) से जुड़े लोगों को बाहर निकालने की प्रक्रिया के तहत उठाया गया है।

उन्होंने मुसलमान धर्मगुरु फतुल्लाह गुलेन की ओर संकेत करते हुए उसे 15 जुलाई को सैन्य तख्तापलट की कोशिश का मास्टरमाइंड बताया। इस दौरान 290 लोगों की मौत हो गई थी।

तुर्की ने अमेरिका से गुलेन के प्रत्यर्पण की मांग की है।

दोगान समाचार एजेंसी के मुताबिक, इससे संबंधित घटनाक्रम में गुरुवार को दो जनरलों ने तुर्की के जनरल स्टाफ के समक्ष इस्तीफा दे दिया।

तुर्की की सेना से कुल 1,684 सैन्यकर्मियों को बाहर निकाल दिया गया है। इनमें 149 जनरल और एडमिरल भी शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493