उप्र : कंटेनर में लगी आग, 2 कारें जलीं

लखनऊ, 29 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के सोनौली हाईवे पर गुरुवार देर रात एक कंटेनर में आग लग गई। कंटेनर में लदीं दो कारें जलकर राख हो गईं, जबकि आठ कारों को सुरक्षित निकाल लिया गया। दमकल की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पुलिस के अनुसार, गोरखनाथ पुल के पास कंटेनर हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिसके कारण उसमें आग लग गई। चालक को इसका पता नहीं चला। रास्ते में पुलिस बल ने आग की लपटों में घिरे कंटेनर का पीछा किया और बरगदवा चौराहे पर उसे रुकवाया।

चालक गाड़ी से कूदकर फरार हो गया। आसपास के लोग घरों से निकल आए। लोगों के आग बुझाने से पहले ही पूरा कंटेनर आग की चपेट में आ चुका था।

चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की तीन गाड़ियों के घटनास्थल तक पहुंचने से पहले कंटेनर में लदीं दो कारें जल चुकी थीं।

पुलिस ने करीब एक घंटे तक हाईवे पर वाहनों का आवागमन रोक दिया। कंटेनर चेन्नई से आ रहा था और उसे नेपाल जाना था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493