प्रो कबड्डी लीग : सेमीफाइनल, फाइनल के सारे टिकट बिके

हैदराबाद, 29 जुलाई (आईएएनएस)। स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन-4 का जुनून दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है और यही कारण है कि इसके सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों के सारे टिकट पहले ही बिक गए हैं।

आयोजकों ने इस बात की जानकारी दी।

लीग सीजन-4 के तहत हैदराबाद के गाचीबावली इनडोर स्टेडियम में 29 जुलाई को दो सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। पहला मुकाबला पटना का पुणे से होगा। वहीं, दूसरे मच में टाइटंस और जयपुर आमने-सामने होंगे।

महिला कबड्डी चैलेंज में 31 जुलाई को अंतिम मुकाबला स्टोर्म क्वींस और फायर बर्ड्स के बीच होगा।

पुरुषों के लोकप्रिय लीग टूर्नामेंट स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग के साथ प्रायोगिक तौर पर इसी वर्ष शुरू हुए महिला कबड्डी चैलेंज की तीन टीमों-आईस दिवाज, स्टॉर्म क्वींस और फायर बर्डस शामिल थीं।

इस चैलेंज से महिला कबड्डी के खेल की रूपरेखा भी एक नए सांचे में ढल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493