तुर्की को भारत से निर्यात अधिक,आयत कम

नई दिल्ली – भारत और तुर्की के बीच चल रहे तनाव के बीच सोशल मीडिया पर “Boycott Turkey” तेजी से ट्रेंड कर रहा है। तुर्की ने पाकिस्तान का समर्थन किया है, जिससे भारतीय जनता नाराज है। इस खबर में हम समझेंगे कि भारत और तुर्की के बीच व्यापार कितना है, कौन-कौन से सामान का आदान-प्रदान होता है, और इस बहिष्कार का दोनों देशों पर क्या असर पड़ सकता है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर सख्त सैन्य कार्रवाई की। लेकिन इस दौरान तुर्की ने पाकिस्तान का समर्थन किया, जिससे भारत में नाराजगी बढ़ गई। सोशल मीडिया पर लोग तुर्की के खिलाफ आवाज़ उठा रहे हैं और तुर्की के सामान का बहिष्कार करने की मांग कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तुर्की ने पाकिस्तान को हथियारबंद ड्रोन मुहैया कराए, जिसका इस्तेमाल पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ किया। इस वजह से भारत में तुर्की के व्यापारिक संबंधों पर असर पड़ने की संभावना है।

अप्रैल 2024 से फरवरी 2025 के बीच भारत ने तुर्की को करीब 5.2 अरब डॉलर का सामान निर्यात किया। ये राशि पिछले साल 6.65 अरब डॉलर से कम है। दूसरी तरफ भारत ने तुर्की से लगभग 2.84 अरब डॉलर का सामान आयात किया है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493