भोपाल में मॉक ड्रिल के दौरान डेटोनेटर ब्लास्ट, पुलिस के दो जवान गंभीर रूप से घायल

भोपाल-मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार को मॉक ड्रिल के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां डेटोनेटर ब्लास्ट से दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। यह घटना पच्चीसवीं बटालियन में हुई। घायलों को इलाज के लिए बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस पाकिस्तान द्वारा किए गए हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मॉक ड्रिल कर रही थी। इसी दौरान तेज आवाज के साथ डेटोनेटर ब्लास्ट हुआ। इस दौरान एक हवलदार और एक आरक्षक घायल हो गए। इनमें से एक पुलिसकर्मी की हालत बेहद नाजुक है।

दोनों घायलों को इलाज के लिए बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों के नाम हवलदार विशाल सिंह और आरक्षक संतोष कुमार हैं। इसमें विशाल सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिसकर्मियों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी है।

पुलिस मुख्यालय ने इस मामले मे जांच के आदेश दिए हैं। जांच के लिए एक उच्चस्तरीय जांच कमेटी बनाई जा सकती है। यह समिति मॉक ड्रिल के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल में हुई चूक की जांच करेगी। दरअसल, पाकिस्तान द्वारा किए गए हमले के बाद पुलिस द्वारा लगातार मॉक ड्रिल के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है। इसी के तहत गुरुवार को 25वीं बटालियन में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था। इस मॉक ड्रिल के दौरान ये हादसा हो गया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493