नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के स्थायी सदस्यता हासिल करने प्रयास पर एक वरिष्ठ तुर्की अधिकारी ने कहा कि उनका देश चाहता है कि विश्व संस्था के पांच स्थायी सदस्य अपना वीटो पॉवर को छोड़ दें।
तुर्की के दैनिक सबह द्वारा बुधवार की शाम को आयोजित एक सभा ‘उभरती दुनिया में भारत व तुर्की का स्थान’ में तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन के वरिष्ठ सलाहकार इलनुर सेविक ने कहा, “तुर्की चाहता है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य अपनी वीटो पॉवर रद्द कर दें।”
सेविक ने कहा, “इस तरह का वीटो पॉवर अंतर्राष्ट्रीय न्याय को बाधित कर रहा है।”
तुर्की यूनाइटिंग फॉर कंसेंसस (यूएफसी) समूह का सदस्य है जो संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीटों के विस्तार के खिलाफ है।
इस समूह के दूसरे सदस्यों में इटली, दक्षिण कोरिया, कनाडा, मेक्सिको, अर्जेंटीना, पाकिस्तान, माल्टा, कोस्टा रिका, कोलंबिया और सन मारिनो शामिल हैं।
सेविक ने कहा कि एक देश के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य बनने कोशिश के बावजूद इस वीटो की बात को समाप्त किया जाना चाहिए, जिससे सुरक्षा परिषद का देशों के उचित हिस्सा मिले।
राष्ट्रपति एर्दोगान की 30 अप्रैल से भारत की द्विपक्षीय यात्रा पर आ रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath