तुर्की चुनाव के लिए मतदान जारी

अंकारा, 24 जून (आईएएनएस)। तुर्की में रविवार को संसदीय और राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी है। राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन अपने 15 साल के शासन में सबसे कठिन चुनावी चुनौती का सामना कर रहे हैं।

समाचार एजेंसी एनादोलू की खबर के मुताबिक, देश भर में कुल 56,322,632 पंजीकृत मतदाता हैं और 180,065 मतदान पेटियां इस्तेमाल की जा रही हैं।

मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।

मतदाता एक लिफाफे में दो अलग-अलग मत-पत्र के जरिए अपना वोट डालेंगे। एक राष्ट्रपति के लिए और एक संसदीय चुनाव के लिए।

मतदान समाप्त होने के बाद पहले राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए पड़े मत गिने जाएंगे।

दूसरे देशों में स्थित तुर्की के 123 मिशनों में सात से 19 जून तक 13 दिनों की अवधि के दौरान करीब 14.9 लाख लोगों ने वोट डाले थे।

राष्ट्रपति के लिए छह उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें जस्टिस एंड डेवलपमेंट (एके) पार्टी और नेशनलिस्ट मूवमेंट पार्टी (एमएचपी) द्वारा गठित पीपुल्स अलायंस के उम्मीदवार रेसेप तैईप एर्दोगन, मुख्य विपक्षी रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी (सीएचपी) के मुहर्रम इन्स, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (एचडीपी) के सेलाहट्टिन डेमर्टास, नवगठित गुड (आईवीआई) पार्टी की मेराल अक्सेनेर, फेलिसिटी (सादेट) पार्टी के तेमेल करामोल्लाओग्लु, पैट्रियॉटिक (वतन) पार्टी के उम्मीदवार डोगु पेरिनेक शामिल हैं।

अगर किसी को भी स्पष्ट बहुमत हासिल नहीं होता है तो तुर्की में आठ जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए निर्णायक मतदान होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493