टोरंटो, 24 जून (आईएएनएस)। कनाडा ने 23 जून, 1985 को याद किया, जब बीच हवा में निशाना बनाकर एयर इंडिया के कनिष्क फ्लाइट 182 को उड़ा दिया गया था। इस हादसे में 329 लोगों की मौत हुई थी।
इस दिवस को कनाडा में आतंकवाद के पीड़ितों के लिए नेशनल डे ऑफ रिमेम्ब्रेंस के रूप में मनाया जाता है।
मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री जस्टिन टड्रो ने शनिवार को कहा, “1985 में इस दिन कनाडाई लोग इस खबर के साथ जागे, जिसने विश्वास को चुनौती दी और हमारे देश को सदमे और पीड़ा में डाल दिया।”
प्रधानमंत्री ने कहा, “एयर इंडिया में बम विस्फोट कनाडा इतिहास में सबसे खतरनाक आतंकी हमला है। दुर्भावना और विनाश की इस वीभत्स घटना ने परिवारों और मित्रों को अपने के खोना का गम दिया और इस दर्द को कभी भी नहीं मिटाया जा सकता।”
उन्होंने कहा, “कनाडा सरकार की ओर से मैं आतंकवादी घटनाओं में जान गंवाने वाले सभी जगहों के सभी लोगों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। हम उन्हें भी धन्यवाद और सम्मानित करते हैं, जो प्रत्येक दिन हमारे नागरिकों, समुदायों और देश को सुरक्षित रखने के लिए कार्य करते हैं।”
एयर इंडिया फ्लाइट 182 टोरंटो और मोंटरियाल से यात्रियों को लेकर लंदन जा रही थी और अचानक वह आयरलैंड के तट के रडार से गायब हो गई। कनाडा में विमान के अंदर बम लगा दिया गया, जिसमें बीच हवा में विस्फोट हो गया और विमान में सवार 280 कनाडाई नागरिकों समेत 329 बेगुनाह लोगों की मौत हो गई।
dharmpath.com dharmpath