हरिद्वार, 24 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपने निजी दौरे के दौरान गायत्री तीर्थ शांतिकुंज पहुंचे।
यहां उन्होंने सबसे पहले युगऋषिद्वय की पावन समाधि में पुष्पांजलि अर्पित कर शुभाशीष मांगा और गायत्री माता मंदिर में आरती कर देश के अमन चैन का आशीर्वाद लिया।
इस दौरान अमित शाह ने अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या व संस्था की अधिष्ठात्री शैलदीदी से मुलाकात की। उन्होंने करीब 15 मिनट तक गायत्री परिवार प्रमुखद्वय से चर्चा की।
इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडे और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
dharmpath.com dharmpath