तुर्की ने आईएस के 33 संदिग्ध हिरासत में लिए

समाचार एजेंसी ‘दोगान’ की रविवार की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले आतंकवाद रोधी पुलिस ने इस्तांबुल के पांच जिलों में अभियान चलाया था, जिसमें आईएस के 10 संदिग्ध आतंकवादियों को पकड़ा गया।

स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, जिन संदिग्धों को पकड़ा गया है, वे तनावग्रस्त क्षेत्रों में आईएस आतंकवादियों के संपर्क में थे।

अन्य 23 संदिग्धों को अदाना की जेल में रखा गया है, जिसमें 16 विदेशी भी शामिल हैं, जो आईएस से जुड़ने के इच्छुक थे। तुर्की के सात नागरिक आईएस में भर्तियां कर रहे थे।

रिपोर्टों के मुताबिक, आतंकवाद रोधी पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चलाकर इन संदिग्धों को हिरासत में लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493