लॉस एंजेलिस, 11 जनवरी (आईएएनएस)। यहां रविवार देर रात 72वें गोल्डन ग्लोब पुरस्कार समारोह में अभिनेत्री-गायिका लेडी गागा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया।
करियर के पहले पुरस्कार से गागा को काफी भावुक और प्रफुल्लित होते देखा गया।
पुरस्कार समारोह में गागा को धारावाहिक ‘अमेरिकन हॉरर स्टोरी : होटल’ में निभाए उनके किरदार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के खिताब से नवाजा गया।
पुरस्कार लेने पहुंचीं गागा ने कहा, “मुझे इस वक्त ऐसा लग रहा है, जैसे मैं जॉन पैट्रिक शेन्ली की फिल्म ‘मूनस्ट्रक’ की चेर हूं। यह मेरे जीवन के सबसे बेहतरीन पलों में से एक है।”
अपने अतरंगे परिधानों के लिए जानी जाने वाली गागा गोल्डन ग्लोब पुरस्कार समारोह में काले रंग के साधारण परिधान में पहुंचीं।
dharmpath.com dharmpath