तुर्की ने आईएस से जुड़े 24 संदिग्धों को हिरासत में लिया

अंकारा, 6 नवंबर (आईएएनएस)। तुर्की पुलिस ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) की अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय गतिविधियों की जांच के तहत 24 संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एनादालु के हवाले से बताया कि पुलिस की टीमों ने देश के 11 प्रांतों के समूह के खिलाफ अभियान शुरू किया था।

यह अभियान दियारबाकिर प्रांत के अभियोजक कार्यालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किए जाने के बाद शुरू हुआ।

इन संदिग्धों को सीरिया, लेबनान, इराक, इंडोनेशिया और लीबिया में कथित तौर पर धनराशि हस्तांतरित करने के मामले में सोमवार को हिरसात में लिया गया।

पुलिस ने करीब 13 लाख तुर्की लीरा (240,000 डॉलर) के साथ-साथ डॉलर, यूरो और सीरियाई मुद्रा भी जब्त की है।

तुर्की में 2015 से कई हमले हुए हैं, जिनमें 300 से अधिक नागरिकों की मौत हुई है और सैकड़ों घायल हुए। इन हमलों के लिए आईएस जिम्मेदार रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493