पेरिस में पुतिन से मुलाकात को लेकर आश्वस्त नहीं : ट्रंप

वाशिंगटन, 6 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वह अगले सप्ताह पेरिस में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने को लेकर आश्वस्त नहीं हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ट्रंप ने सोमवार को आगामी मध्यावधि चुनावों की प्रचार रैली करते हुए ज्वाइंट बेस एंड्रयूज में संवाददाताओं को बताया, “मैं इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हूं कि हम पेरिस में बैठक करेंगे, शायद नहीं।”

इससे पहले अमेरिका और रूस दोनों देशों के अधिकारियों ने प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति के 100 वर्ष पूरे होने पर 11 नवंबर को होने वाले एक समारोह से इतर पेरिस में दोनों नेताओं के बीच बैठक होने की पुष्टि की थी।

ट्रंप ने कहा कि वह और पुतिन जी-20 शिखर सम्मेलन में मिलेंगे, जो इस महीने के अंत में अर्जेटीना में होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493