एजेंसी के मुताबिक, राजदूत देवरिम ओजतुर्क गुरुवार सुबह इस्तांबुल पहुंचे। वह विदेश मंत्री के साथ परामर्श के लिए अंकारा जाएंगे।
तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप एर्दोगान ने एक टेलीविजन चैनल से गुरुवार को कहा कि तुर्की फांसी को लेकर बेहद दुखी है और उसने ढाका से अपने राजदूत को वापस बुला लिया है।
तुर्की के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक लिखित बयान में जमात-ए-इस्लामी नेता मोतीउर रहमान निजामी को फांसी देने की कड़ी निंदा की।
निजामी को बुधवार को ढाका सेंट्रल जेल में फांसी दी गई। उन्हें सन् 1971 में पाकिस्तान के साथ स्वतंत्रता की लड़ाई के दौरान अत्याचार का दोषी पाया गया था।
dharmpath.com dharmpath