एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने डीपीएस स्कूल से सेक्टर-19 स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला और सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देश के मुताबिक स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग की।
9 मई को डीपीएस नोएडा के 11वीं के दो छात्र यश और ध्रुव के साथ उनके वरिष्ठ छात्रों ने छात्रावास में रैगिंग की। आपत्ति जताने पर उन्हें बुरी तरह पीटा गया। पीड़ित छात्रों के परिजनों ने नोएडा के थाना सेक्टर- 20 में आरोपी छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित छात्रों में से एक ने स्कूल छोड़ने का निर्णय ले लिया है। जबकि, डीपीएस प्रशासन ने मुकदमे में नामजद 6 आरोपी छात्रों को निलंबित कर दिया है।
dharmpath.com dharmpath