तुर्की ने सीरिया, इराक में आईएस के 200 आतंकवादियों ढेर किया

दावुतोग्लू ने अंकारा में तुर्की के राजदूतों के एक सम्मेलन के दौरान कहा कि तुर्की की सेना ने सीरिया व ईराक में आईएस के ठिकानों पर कार्रवाई की।

उन्होंने कहा कि इस्तांबुल के हमलावर की पहचान आईएस के फिदायीन के रूप में होने के बाद यह कार्रवाई की गई।

इस्तांबुल के सुल्तानअहमद चौराहे पर मंगलवार को हुए हमले में जर्मनी के 10 पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य घायल हो गए थे।

तुर्की के उप प्रधानमंत्री नुमन कुरतुलमूस ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि सीरियाई मूल का फिदायीन सीरिया के रास्ते तुर्की में दाखिल हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493