तुर्की में आईएस के सात संदिग्ध पकड़े गए

अंकारा, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। तुर्की के गाजियांटेप प्रांत के दो जिलों में बुधवार को आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के सात संदिग्ध पकड़े गए।

गाजियांटेप के गवर्नर के कार्यालय की वेबसाइट पर जारी बयान में बताया गया है कि तुर्की के पांच संदिग्ध नागरिक अवैध रूप से सीरिया से करकमिस जिले में प्रवेश करने का प्रयास करने के दौरान पकड़े गए। दो विदेशी संदिग्ध ओगुजेली जिले में पकड़े गए।

बयान के अनुसार, आतंकी संगठन से संबंधित होने और सेना के प्रतिबंधित इलाके में घुसपैठ के मामले में संदिग्धों केखिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493