सरकारी समाचार एजेंसी अनातोलिया की शुक्रवार की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रतिबंधित संगठन कुर्दिश वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के आतंकवादियों ने गुरुवार शाम दियारबाकिर-बिंगोल राजमार्ग के पास मरमर गेंडारमे स्टेशन पर कार बम विस्फोट किया। घटनास्थल पर एंबुलेंस और अतिरिक्त सेना भेज दी है।
रिपोर्ट के मुताबिक, दियारबाकिर राजमार्ग को बंद कर दिया गया है। तुर्की सेना ने पीकेके के फरार आतंकवादियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया है। घायलों को इलाज के लिए दियारबाकिर सैन्य अस्पताल भेज दिया गया है। इसमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।
गौरतलब है कि पिछले साल जुलाई में सरकार और पीकेके के बीच संघर्षविराम समाप्त होने के बाद तुर्की सेना ने देश के दक्षिणपूर्व क्षेत्र में आतंकवादी समूह के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया था।
dharmpath.com dharmpath