तुर्की में गुलेन के प्रमुख सहयोगी गिरफ्तार

अंकारा, 24 जुलाई (आईएएनएस)। तुर्की में सैन्य तख्तापलट की कोशिश के लिए सरकार द्वारा आरोपी ठहराए गए मुस्लिम धर्मगुरु फेतुल्लाह गुलेन के मुख्य सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, गुलेन के सहयोगी हालिस हान्सी सैन्य तख्तापलट के प्रयास से दो दिन पहले तुर्की आए थे।

उन्होंने ही गुलेन को धन मुहैया कराया था। गुलेन 1999 से अमेरिका में रह रहे हैं।

इससे पहले एनटीवी ने तुर्की प्रशासन के हवाले से बताया कि गुलेन के रिश्तेदार मोहम्मत सेत गुलेन को शनिवार को हिरासत में ले लिया गया।

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तइप एर्दोगन ने अमेरिका से आधिकारिक रूप से गुलेन के प्रत्यर्पण का आग्रह किया है।

तुर्की में 15 जुलाई को सेना के एक धड़े ने तख्तापलट का प्रयास किया था जिसे आम लोगों ने नाकाम बना दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493