इराक में आईएस का नागरिकों पर हमला, 13 की मौत

यह कस्बा आईएस के घेरे में है। यहां से भाग रहे लोगों को आईएस ने निशाना बनाया है।

गोपनीयता की शर्त पर एक सूत्र ने बताया कि एक हमले में एक आत्मघाती हमलावर ने भीड़ भरे क्षेत्र में खुद को उस वक्त उड़ाया, जब लोग अपने घरों से निकलकर आईएस नियंत्रित कस्बे के बाहर सुरक्षा कर्मियों के पास जा रहे थे। इस विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई और 9 घायल हो गए। इनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

सूत्र ने बताया कि दूसरा हमला शिरकत के बाहर एक सड़क के किनारे हुआ। सड़क किनारे हुए विस्फोट में दो बच्चों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493