तुर्की में जनमत संग्रह के विरोध में विरोध प्रदर्शन, 49 गिरफ्तार

एंटाल्या(तुर्की), 19 अप्रैल (आईएएनएस)। तुर्की में संवैधानिक बदलावों के विरोध में हो रही देशव्यापी रैलियों से 49 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

देश में हुए जनमत संग्रह में राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन की जीत के बाद से संवैधानिक बदलावों के लेकर विरोध हो रहा है।

समाचार पत्र हुर्रियत के मुताबिक, पुलिस ने एंटाल्या के भूमध्य प्रांत से 14 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। इसी स्थान पर रविवार को हुए जनमत संग्रह में बहुधाधिक संख्या में लोगों ने संवैधानिक बदलावों के विरोध में वोट किया था।

निर्वाचन आयोग का कहना है कि शुरुआती नतीजों से पता चला कि 51.4 फीसदी मतदाताओं ने तुर्की के इस बदलाव का समर्थन किया है।

हालांकि, विपक्षी पार्टियां ‘तुर्किश बार एसोसिएशन’ और ‘ऑर्गेनाइजेशन फॉर सिक्योरिटी एंड कॉर्पोरेशन इन यूरोप’ का कहना है कि यह जनमत संग्रह अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493