बिहार में उमस भरी गर्मी

पटना, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह मौसम साफ है और धूप निकली है। वातावरण में आद्र्रता बढ़ने की वजह से लोग उमस भरी गर्मी महसूस कर रहे हैं।

पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों में पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, गया का बुधवार का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 23.4 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पटना का बुधवार का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 39.7 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 38.2 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493