‘मिलियत न्यूज’ की रपट के मुताबिक, यह हमला उस वक्त हुआ जब एक सैन्य वाहन मैड्रिन के मैड्रिन-दियारबाकिर राजमार्ग पर स्थित एक गांव मजीदगी के पास पहुंचा।
प्रारंभिक रपटों के अनुसार, इस हमले में तीन सैनिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घायल सैनिकों को मैड्रिन स्टेट हॉस्पिटल पहुंचाया गया। इस हमले के बाद शुक्रवार को 11 बजे मैड्रिन-दियारबाकिर राजमार्ग बंद कर दिया गया।
पीकेके समूह अमेरिका, यूरोपीय संघ और तुर्की द्वारा एक आतंकवादी संगठन के रूप में सूचीबद्ध है।
dharmpath.com dharmpath